Heavy Rainfall in Jammu -Kashmir और Himachal में Red Alert, जानें मौसम अपडेट और नुकसान की जानकारी

Heavy Rainfall in Jammu
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Heavy Rainfall in Jammu हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश से जूझ रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दोनों राज्यों के कई इलाकों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश के कारण भूस्खलन, फ्लैश फ्लड, पुल टूटने, सड़कें बंद होने और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

Heavy Rainfall in Jammu जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर

Heavy Rainfall in Jammu

Heavy Rainfall in Jammu जम्मू संभाग में भारी बारिश से हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। डोडा जिले में क्लाउडबर्स्ट के बाद आई फ्लैश फ्लड में 3 लोगों की मौत हो गई। तवी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-पठानकोट हाईवे पर एक पुल तेज बारिश में ढह गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। राजौरी, सांबा, कठुआ, उधमपुर और किश्तवार जैसे जिलों में भी भूस्खलन और जलभराव से लोग परेशान हैं।

हिमाचल प्रदेश में तबाही

Heavy Rainfall in Jammu

हिमाचल में 155 से ज्यादा लोगों की मौत और 37 लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रदेश में 484 से अधिक सड़कें बंद हैं, जिनमें 2 नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। चंबा, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर जैसे जिलों में बारिश ने तबाही मचाई है। मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई, जिससे इस सीजन में मृतकों की संख्या सात तक पहुंच गई है। कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आगे का मौसम पूर्वानुमान

Heavy Rainfall in Jammu

Heavy Rainfall in Jammu मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 2 से 3 दिनों तक बारिश जारी रह सकती है। हिमाचल में येलो अलर्ट 30 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। जम्मू-कश्मीर में अगले 40 घंटों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।