BCCI Dream11 sponsorship end भारत में क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एक भावना है, और इससे जुड़े बड़े ब्रांड भी करोड़ों रुपये का निवेश करते हैं। लेकिन हाल ही में आया “ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025” न सिर्फ ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों के लिए बड़ा झटका साबित हुआ, बल्कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और उसके सबसे बड़े स्पॉन्सर ड्रीम11 (Dream11) के बीच हुए करार को भी प्रभावित कर गया।
BCCI Dream11 sponsorship end

BCCI Dream11 sponsorship end साल 2023 में ड्रीम11 ने बीसीसीआई के साथ ₹358 करोड़ का फ्रंट-जर्सी स्पॉन्सरशिप करार किया था। इस डील के तहत भारतीय टीम की जर्सी पर ड्रीम11 का लोगो सभी फॉर्मेट्स – टेस्ट, वनडे और टी20 – में दिखाया जाता था। यह करार 2026 तक चलने वाला था, लेकिन अचानक हालात बदल गए।
नया गेमिंग कानून और करार की समाप्ति

सरकार ने प्रमोशन एंड रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025 पास किया, जिसमें रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया। इस कानून के लागू होने के बाद ड्रीम11 का कारोबार 95% तक घट गया, जिससे कंपनी को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ। करार में मौजूद “लीगल एग्जिट क्लॉज” के तहत ड्रीम11 ने यह डील खत्म कर दी, जिससे उन्हें कोई जुर्माना नहीं देना पड़ा।
बीसीसीआई का रुख

बीसीसीआई ने इस मामले पर ड्रीम11 से सभी संबंध समाप्त कर दिए। साथ ही यह भी साफ कर दिया कि अब भविष्य में किसी भी रियल मनी गेमिंग कंपनी के साथ करार नहीं किया जाएगा। इस फैसले के बाद भारतीय टीम की जर्सी पर किसी भी ब्रांड का लोगो नहीं दिख रहा, खासकर एशिया कप 2025 की शुरुआत से पहले।









