Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro लॉन्च से पहले लीक, दमदार कैमरा, 5500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर्स

Xiaomi 15T Pro
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Xiaomi 15T और Xiaomi 15T Pro के लॉन्च से पहले ही इनके फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारियाँ लीक हो चुकी हैं। इन नए स्मार्टफोन्स को कंपनी “T-सीरीज़” का प्रीमियम अपग्रेड बताकर मार्केट में लांच की तैयारी कर रही है। ये फ़ोन अपने लुक और परफॉरमेंस के बजह से चर्चा में है|

नया डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों स्मार्टफोन्स में नया कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो पहले की सीरीज़ से बिल्कुल अलग दिखाई देता है। Xiaomi 15T Pro को MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलेगा, जबकि बेस मॉडल Dimensity 8400 प्रोसेसर पर काम करेगा। इन दोनों प्रोसेसर से गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहद स्मूद और पावरफुल होने वाला है।

कैमरा सेटअप में बड़ा अपग्रेड

कैमरा के मामले में Xiaomi इस बार कोई समझौता करने के मूड में नहीं है।

Xiaomi 15T Pro
  • Xiaomi 15T Pro: 50MP मुख्य कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस (5X ज़ूम सपोर्ट)।
  • Xiaomi 15T: 50MP मुख्य सेंसर, 13MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP टेलीफोटो कैमरा।

दोनों फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहद शानदार हो जाएगा।

बैटरी, चार्जिंग और अन्य फीचर्स

दोनों ही स्मार्टफोन 5,500mAh बैटरी के साथ आएंगे। जहाँ Xiaomi 15T Pro को 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, वहीं Xiaomi 15T में 67W चार्जिंग दी जाएगी। इसके अलावा, रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन्स Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, 5G सपोर्ट और IP68 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस होंगे।

Xiaomi 15T Pro

Xiaomi 15T Pro लॉन्च डिटेल

Xiaomi 14T सीरीज़ को रिप्लेस करने के लिए यह दोनों मॉडल ग्लोबली लॉन्च किए जाएंगे। Pro वेरिएंट में 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प तक उपलब्ध होने की संभावना है। यदि लीक सही साबित होते हैं, तो यह सीरीज़ न सिर्फ पावर और कैमरा में बल्कि ऑडियो क्वालिटी के मामले में भी सबसे आगे निकल सकती है।