Mahindra BE 6 Batman Edition का design पूरी तरह Dark Knight थीम पर तैयार किया गया है। Satin Black exterior, gold accents और special Batman logo इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं। Interior में dual-tone black-gold theme, gold stitching और animated Batman welcome screen जैसी exclusive features मौजूद हैं। Performance की बात करें तो इसमें 79 kWh battery pack मिलता है, जो 682 km range और करीब 282 hp power output देता है। यह Mahindra Electric SUV सिर्फ एक कार नहीं बल्कि pop-culture और automotive technology का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

Mahindra BE 6 Batman Edition: 135 Seconds में Sold Out
Mahindra Electric SUV मार्केट में एक नया रिकॉर्ड बना चुकी है। हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra BE 6 Batman Edition ने जबरदस्त रिस्पॉन्स पाया और केवल 135 seconds में इसकी 999 units बुक हो गईं। शुरुआत में कंपनी ने सिर्फ 300 units बनाने का प्लान किया था, लेकिन भारी demand के चलते इसे बढ़ाकर 999 कर दिया गया। Mahindra BE 6 Batman Edition booking ₹21,000 से शुरू हुई थी और इसकी delivery 20 September 2025 (International Batman Day) पर की जाएगी। यह limited edition SUV फैंस के लिए एक कलेक्टर आइटम बन चुकी है।









