Hero Xtreme 125R का नया Single-Seat वेरिएंट लॉन्च ₹1 लाख में स्पोर्टी स्टाइल और दमदार परफॉर्मेंस

Hero MotoCorp
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Hero MotoCorp ने अपनी लोकप्रिय Hero Xtreme 125R का नया Single-Seat वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत कंपनी ने ₹1 लाख (ex-showroom) तय की है। यह वेरिएंट मौजूदा स्प्लिट-सीट ABS वेरिएंट से थोड़ा सस्ता है और युवाओं को एक नया विकल्प देता है।

Hero Xtreme 125R

डिज़ाइन और इंजन परफॉर्मेंस

इस मॉडल का सबसे बड़ा आकर्षण इसका नया सिंगल-पीस सीट डिज़ाइन है, जो बाइक को और ज्यादा स्पोर्टी और कॉम्पैक्ट लुक देता है। इंजन की बात करें तो इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4 PS पावर और 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ दिया गया 5-स्पीड गियरबॉक्स बाइक की राइड को स्मूद और बेहतर बनाता है।

Hero Xtreme 125R

फीचर्स और सेफ्टी

Hero ने इस वेरिएंट में फीचर्स को पहले जैसा ही रखा है। इसमें सिंगल-चैनल ABS, पूरी तरह से LED लाइटिंग (हेडलैंप, टेललाइट और इंडिकेटर्स) और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल हैं। इन फीचर्स के साथ बाइक न केवल सुरक्षित है बल्कि प्रीमियम राइडिंग एक्सपीरियंस भी देती है।

Hero Xtreme 125R

Hero Xtreme 125R सबसे दमदार

नए वेरिएंट की एंट्री से अब Hero Xtreme 125R का मुकाबला सीधे तौर पर TVS Raider 125, Bajaj Pulsar N125 और Honda CB125 Hornet से होगी। अपनी किफायती कीमत और स्पोर्टी लुक के चलते यह खासकर उन युवाओं को आकर्षित करेगी, जो रोजाना की राइड में भरोसे और स्टाइल दोनों चाहते हैं।