Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025 : महाराष्ट्र की ओर से धमाकेदार पारी

Akriti agarwal
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025 भारतीय क्रिकेट के प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने बुचि बाबू ट्रॉफी 2025 में महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ा। यह पारी शॉ के करियर के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है, क्योंकि लंबे समय से वे फॉर्म और फिटनेस को लेकर चर्चा में थे।

Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025 शतकीय पारी

Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025

Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025 महज़ 122 गेंदों पर दमदार शतक पूरा किया। उनकी पारी में 14 चौके और 1 छक्का शामिल था। शॉ ने टीम की मुश्किल स्थिति में बल्लेबाज़ी की। महाराष्ट्र ने शुरुआती झटकों के बाद केवल 15 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे समय में शॉ ने अपनी पारी को संभाला और साथी बल्लेबाज़ सिद्धार्थ म्हात्रे के साथ मिलकर अहम साझेदारी की।

मैच की अहमियत

Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025

यह शतक सिर्फ रन बनाने के लिहाज़ से खास नहीं था, बल्कि यह शॉ के लिए एक कमबैक इनिंग्स भी कही जा रही है। हाल ही में उन्हें भारतीय टीम से बाहर रहना पड़ा था। फिटनेस और अनुशासन को लेकर भी कई सवाल उठे थे। लेकिन इस पारी ने यह साफ कर दिया कि पृथ्वी शॉ अभी भी लंबी रेस के घोड़े हैं।

शॉ की मानसिकता और तैयारी

शॉ ने हाल ही में इंटरव्यू में कहा था कि वह अब सोशल मीडिया और बाहरी शोर से दूर रहकर सिर्फ अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं। उनका कहना है – “मुझे किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए, मुझे सिर्फ मेहनत से वापसी करनी है।”

बुचि बाबू ट्रॉफी का महत्व

Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025

Prithvi Shaw Buchi Babu Trophy 2025 यह टूर्नामेंट चेन्नई में खेला जाता है और भारतीय घरेलू क्रिकेट का प्रतिष्ठित हिस्सा है। इसका नाम एम. बुचि बाबू नायडू के नाम पर रखा गया है, जिन्हें मद्रास क्रिकेट का पिता भी कहा जाता है। कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट से अपने करियर को नई पहचान दी है।