97 LCA Tejas Fighter Jet  भारतीय वायुसेना को मिलेगी नई ताकत

97 LCA Tejas Fighter Jet
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

97 LCA Tejas Fighter Jet भारत की रक्षा क्षमता लगातार मजबूत होती जा रही है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के लिए 97 नए एलसीए तेजस फाइटर जेट (LCA Tejas Fighter Jet) खरीदने की योजना बनाई है। यह सौदा भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता (Atmanirbhar Bharat) की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

97 LCA Tejas Fighter Jet क्या है

97 LCA Tejas Fighter Jet

97 LCA Tejas Fighter Jet  एक हल्का और बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारत में ही विकसित किया है। यह एक चौथी पीढ़ी (4th Generation) का फाइटर जेट है। इसमें आधुनिक रडार, मिसाइल और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम लगे हैं। हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने की क्षमता रखता है। दुश्मन के रडार से बचने की तकनीक भी इसमें मौजूद है।


97 LCA Tejas Fighter Jet क्यों हैं ख़ास

97 LCA Tejas Fighter Jet

भारत की वायुसेना पहले से ही कुछ तेजस जेट का इस्तेमाल कर रही है। अब 97 नए फाइटर जेट्स जुड़ने से कई फायदे होंगे – दुश्मन के हर चुनौतीपूर्ण हालात में भारत के पास और मजबूत विकल्प रहेंगे। अभी तक भारत को फ्रांस के राफेल या रूस के सुखोई जैसे विमानों पर निर्भर रहना पड़ता था। तेजस आने से यह निर्भरता घटेगी। पाकिस्तान और चीन की सीमाओं पर भारत की ताकत और ज्यादा मजबूत होगी।

भारत की रक्षा नीति में बदलाव

97 LCA Tejas Fighter Jet

97 तेजस फाइटर जेट खरीदने का फैसला यह साबित करता है कि भारत अब आयातक (Importer) से आगे बढ़कर रक्षा निर्यातक (Defence Exporter) बनने की ओर बढ़ रहा है। आने वाले समय में तेजस जेट को दूसरे देशों को भी बेचने की योजना है।

 LCA Tejas Fighter Jet की प्रमुख खूबियाँ

अधिकतम गति – लगभग 2200 किलोमीटर/घंटा | रेंज – करीब 3000 किलोमीटर | हथियार क्षमता – हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइलें | उन्नत ग्लास कॉकपिट और डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम | पूरी तरह से आधुनिक एवियोनिक्स |