OnePlus Nord CE5  ₹24,999 में 7100mAh बैटरी और 5G स्पीड वाला दमदार स्मार्टफोन

OnePlus Nord CE5
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OnePlus Nord CE5 उन लोगों के लिए परफेक्ट स्मार्टफोन है जो एक ही फोन में पावरफुल बैटरी, दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन चाहते हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे दमदार फ़ोन है। क्योकि यह फ़ोन लुक के साथ – साथ परफॉरमेंस में भी जबरदस्त है |

OnePlus Nord CE5

बैटरी और चार्जिंग

OnePlus Nord CE5 की सबसे बड़ी खासियत है इसकी 7100mAh बैटरी, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। इसमें दिया गया 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट सिर्फ कुछ ही मिनटों में फोन को घंटों तक चलने लायक चार्ज कर देता है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

OnePlus Nord CE5

इस फोन में लगा है MediaTek Dimensity 8350 Apex चिपसेट, जो इसे बेहद स्मूद और तेज़ बनाता है। चाहे आप BGMI, Free Fire या Call of Duty जैसे गेम खेल रहे हों या मल्टीटास्किंग कर रहे हों, यह फोन हर काम को बिना रुकावट के संभाल लेता है। AnTuTu बेंचमार्क पर इसका स्कोर भी साबित करता है कि यह अपने सेगमेंट में परफॉर्मेंस का बेस्ट पैकेज है।

डिस्प्ले और डिज़ाइन

OnePlus Nord CE5 में है 6.77-इंच AMOLED डिस्प्ले जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। इसका बेज़ल-लेस डिज़ाइन और प्रीमियम लुक इसे और भी आकर्षक बनाता है। कंटेंट देखने, स्क्रॉलिंग करने और गेमिंग का अनुभव इस फोन में बेहद स्मूद और विज़ुअली रिच लगता है।

OnePlus Nord CE5

कैमरा क्वालिटी

इसमें मिलता है 50MP का Sony सेंसर OIS सपोर्ट के साथ, जो लो-लाइट फोटोग्राफी को भी शानदार बना देता है। इसके अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा भी मिलते हैं। यानि चाहे आप सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हों या सिर्फ़ अपनी यादें कैद करना चाहते हों, यह फोन हर मोमेंट को बेहतर तरीके से कैप्चर करता है।

OnePlus Nord CE5 की कीमत

OnePlus Nord CE5 भारत में ₹24,999 से शुरू होता है, और इसके टॉप वैरिएंट की कीमत लगभग ₹28,999 तक जाती है। इस प्राइस रेंज में यह फोन उन यूज़र्स को टारगेट करता है, जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद 5G परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले चाहते हैं।