DeshdrohiBCCI सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर इस समय हैशटैग #DeshdrohiBCCI तेजी से ट्रेंड कर रहा है। हजारों यूज़र्स लगातार पोस्ट और ट्वीट करके भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आलोचना कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर इस ट्रेंड के पीछे की सच्चाई क्या है और फैंस क्यों नाराज़ हैं।
DeshdrohiBCCI के ट्रेंड करने की बड़ी वजह

BCCI ने हाल ही में एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शामिल किया गया है | लेकिन ठीक इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर में गुस्से का माहौल है। लोगों का मानना है कि ऐसे समय में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना देश की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है | इसी वजह से लाखों फैंस ट्विटर पर #DeshdrohiBCCI लिखकर विरोध जता रहे हैं |
फैंस का गुस्सा सोशल मीडिया पर

कई लोगों ने ट्वीट कर लिखा कि “जब हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं, उस समय पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना देश का अपमान है।” कुछ फैंस ने BCCI पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ पैसों के लिए भारत-पाकिस्तान मैच करवाता है और जनता की भावनाओं को नज़रअंदाज़ करता है। ट्विटर पर यह हैशटैग एक समय पर #1 ट्रेंडिंग टॉपिक तक पहुंच गया, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की।
BCCI पर उठ रहे सवाल
Tag @BCCI and use #DeshdrohiBCCI — they are ready to play against Pakistan, putting money above the nation. For @JayShah, profit comes before patriotism. @PMOIndia and @HMOIndia remain silent while BCCI betrays the country. They’ve sold their souls for money."#TeamIndia Gill pic.twitter.com/3IJhPT1lv0
— Meenakshi (@ImMeenakshi22) August 19, 2025
क्या भारत को मौजूदा हालात में पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना चाहिए? क्या BCCI फैंस और देश की भावनाओं से ज्यादा पैसे और बिजनेस को महत्व दे रहा है? क्या जनता के विरोध को नजरअंदाज करना सही कदम है?
DeshdrohiBCCI विवाद से मिली सीख
यह विवाद हमें यही सिखाता है कि क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। जब भी बात भारत-पाकिस्तान की होती है, तो यह केवल खेल का मैदान नहीं बल्कि राष्ट्रीय गर्व और सुरक्षा से भी जुड़ जाती है।









