Hero Glamour X 125 2025 लॉन्च – ₹89,999 में क्रूज़ कंट्रोल और TFT डिस्प्ले वाली भारत की पहली कम्यूटर बाइक

Hero Glamour X 125
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अगर आप रोज़ाना की सवारी के लिए एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो स्टाइलिश हो, टेक्नोलॉजी से भरपूर हो और जेब पर भारी भी न पड़े, तो Hero Glamour X 125 (2025) आपके लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकती है। यह बाइक स्टाइल, पावर, माइलेज और टेक्नोलॉजी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है,क्योकि क्रूज़ कंट्रोल, TFT डिस्प्ले और मल्टीपल राइड मोड्स जैसे फीचर्स इसे TVS Raider 125 और Honda SP 125 जैसे प्रतिद्वंद्वियों से काफी बेहतरीनबनाते हैं।

Hero Glamour X 125

Hero Glamour X 125 Features – क्रूज़ कंट्रोल और TFT डिस्प्ले

सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह भारत की पहली कम्यूटर बाइक है जिसमें क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है। इसके अलावा इसमें फुल डिजिटल TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, USB-C चार्जिंग पोर्ट और गियर इंडिकेटर जैसे हाई-टेक फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आमतौर पर सिर्फ प्रीमियम बाइक्स में देखने को मिलते हैं।

Hero Glamour X 125

Hero Glamour X 125 Engine और Mileage

इस बाइक में लगा है 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन, जो करीब 11.4 bhp पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है। राइड-बाय-वायर तकनीक और साइलेंट कैम चेन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी इसे और भी स्मूद और रिलायबल बनाती है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक बेहतरीन माइलेज देने के साथ-साथ लंबी दूरी के लिए भी कंफर्टेबल है।

Hero Glamour X 125

Hero Glamour X 125 Design और Comfort

डिज़ाइन के मामले में भी Hero ने कोई समझौता नहीं किया है। इसमें फुल LED लाइटिंग, H-शेप DRL, चौड़े हैंडलबार और आरामदायक सीट दी गई है। 790mm की सीट हाइट और 170mm ग्राउंड क्लीयरेंस इसे शहर की भीड़भाड़ और हाइवे दोनों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

Hero Glamour X 125

Hero Glamour X 125 Price और वेरिएंट्स

भारत में लॉन्च हुई यह नई बाइक ₹89,999 (एक्स-शोरूम, ड्रम वेरिएंट) की शुरुआती कीमत के साथ आई है। वहीं इसका डिस्क वेरिएंट ₹99,999 में उपलब्ध होगा। इस प्राइस रेंज में यह 125cc सेगमेंट की सबसे एडवांस बाइक मानी जा रही है।