CP Radhakrishnan भारत में उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपने उम्मीदवार के तौर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) के नाम की घोषणा की है। उनके नामांकन के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि वे देश के अगले उपराष्ट्रपति बनने की मजबूत दावेदारी रखते हैं।
CP Radhakrishnan कौन हैं

CP Radhakrishnan का जन्म तमिलनाडु में हुआ था और वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े रहे हैं। वे दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। हाल के वर्षों में वे महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर कार्यरत थे। उन्हें झारखंड, तेलंगाना और पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालना पड़ा था।
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025

भारत के उपराष्ट्रपति का पद जुलाई 2025 से खाली है, क्योंकि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया। अब 9 सितंबर 2025 को नए उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव में संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्य वोट डालेंगे।
क्यों चुना गया सी. पी. राधाकृष्णन को
Met Thiru CP Radhakrishnan Ji. Conveyed my best wishes on his being the NDA’s Vice Presidential nominee. His long years of public service and experience across domains will greatly enrich our nation. May he continue to serve the nation with the same dedication and resolve he has… pic.twitter.com/5vjFzzwUqn
— Narendra Modi (@narendramodi) August 18, 2025
उनकी छवि एक साफ-सुथरे और ईमानदार राजनेता की रही है। सभी दलों के नेताओं से उनके सौहार्दपूर्ण संबंध रहे हैं। वे तमिलनाडु की ओबीसी गौंडर कम्युनिटी से आते हैं, जिससे दक्षिण भारत में भाजपा की पकड़ और मजबूत हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व ने उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।









