Irfan pathan shahid afridi controversy बताया बदतमीज़ इंसान, 2006 की फ्लाइट घटना खुलासा, भारत-पाक क्रिकेट राइवलरी में नई बहस 

Irfan pathan shahid afridi controversy
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Irfan pathan shahid afridi controversy भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान (Irfan Pathan) और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफ़रीदी (Shahid Afridi) के बीच पुरानी रंजिश एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में इरफ़ान पठान ने अफ़रीदी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया और उन्हें “बदतमीज़ आदमी” करार दिया।

Irfan pathan shahid afridi controversy अफ़रीदी को क्यों कहा “बदतमीज़”

Irfan pathan shahid afridi controversy

इरफ़ान पठान ने एक इंटरव्यू में बताया कि शाहिद अफ़रीदी हमेशा विवादित बयान और असभ्य व्यवहार करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफ़रीदी ने एक बार उन्हें “Fake Pathan” कहकर उनकी और उनके परिवार की इज़्ज़त पर सवाल उठाया था। इसी वजह से Irfan pathan shahid afridi controversy हुई और उन्होंने अफ़रीदी को “Badtameez Aadmi” कहा।

दानिश कनेरिया का समर्थन

Irfan pathan shahid afridi controversy

पाकिस्तान के ही पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने इरफ़ान का समर्थन करते हुए कहा कि अफ़रीदी के स्वभाव में “क्लास और डीसेंसी” जैसी खूबियाँ नहीं हैं। कनेरिया ने भी माना कि अफ़रीदी अक्सर असम्मानजनक व्यवहार करते रहे हैं।

2006 का हवाई जहाज़ वाला किस्सा

इरफ़ान पठान ने 2006 की एक घटना भी साझा की, फ्लाइट में शाहिद अफ़रीदी ने इरफ़ान के बाल खींचते हुए कहा कैसे हो बच्चा? इस पर गुस्साए इरफ़ान ने पलटकर जवाब दिया – तू कब से मेरा बाप बन गया | इरफ़ान ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक से मज़ाक में कहा  “यहाँ किसका मांस मिलता है? कुत्ते का मांस? क्योंकि अफ़रीदी ने ज़रूर कुत्ते का मांस खाया है, तभी से लगातार भौंक रहा है।” इरफ़ान के इस तीखे जवाब के बाद पूरी फ्लाइट में अफ़रीदी चुप हो गए |

इरफ़ान बनाम अफ़रीदी की प्रतिद्वंद्विता

Irfan pathan shahid afridi controversy

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हमेशा ही रोमांचक रहे हैं, लेकिन इरफ़ान पठान और शाहिद अफ़रीदी की टक्कर मैदान से बाहर भी चर्चा में रही है। दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई है, जिसमें इरफ़ान ने कई बार खुलकर अपनी बात रखी है।