गुरुग्राम के सेक्टर-52 में फेमस youtuber Elvish Yadav और बिग बॉस OTT विजेता Elvish Yadav के घर पर रविवार सुबह गोलियों की गूंज से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 5:30 बजे तीन नकाबपोश हमलावर बाइक से आए और घर के बाहर खड़े होकर करीब 25–30 राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज़ से पूरा इलाका दहशत में आ गया। हमले के समय Elvish Yadav घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके माता-पिता और अन्य परिजन अंदर सो रहे थे। गनीमत यह रही कि इस वारदात में किसी को कोई चोट नहीं लगी। गोलियों से घर की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं और गेट पर कई बुलेट के निशान मिले। घटना CCTV में कैद हुई, जिसमें दो हमलावर साफ नज़र आए और फिर तेजी से फरार हो गए।
youtuber Elvish Yadav के घर फायरिंग की जिम्मेदारी ‘भाऊ गैंग’ ने ली

इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात Bhau Gang ने सोशल मीडिया के जरिए ली है। गैंग ने दावा किया कि Youtuber Elvish Yadav ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार कर रहे थे, जिससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। गैंग के मुताबिक यह गोलीबारी एक चेतावनी थी और ऐसे प्रचार करने वालों को भविष्य में भी “कॉल या बुलेट” मिल सकती है। घटना के बाद परिवार गहरी दहशत में है। एल्विश के पिता ने बताया कि गोलियों की आवाज़ सुनकर वे जाग गए और तुरंत पुलिस को खबर दी। गुरुग्राम पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि मशहूर हस्तियों की सुरक्षा को लेकर खतरा लगातार बढ़ रहा है।









