Mahindra इस बार अपने टेक्नोलॉजी को और बेहतर तरीके से लेकर आया है। कंपनी ने अपने Freedom NU इवेंट में एक साथ चार नए कॉन्सेप्ट पेश किए। Vision X, Vision T, Vision S और Vision SXT – ये सिर्फ गाड़ियाँ नहीं हैं, बल्कि आने वाले कल की झलक हैं।

Vision X: शहर की रफ्तार और स्टाइल का नया चेहरा
अगर आप शहर में रहते हैं और स्टाइल के साथ टेक्नोलॉजी भी चाहते हैं, तो Vision X आपको खूब भाएगी। इसका कूपे जैसा डिज़ाइन, क्लीन डिजिटल डैशबोर्ड और कैमरा-बेस्ड मिरर इसे फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। खास बात ये है कि इसे ऐसे प्लेटफ़ॉर्म पर बनाया गया है, जिसमें चाहे पेट्रोल हो, डीज़ल हो या इलेक्ट्रिक सब फिट बैठ सकता है।

Vision T और Vision SXT
सोचिए, अगर आपके पास ऐसी SUV हो जो पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक कहीं भी साथ दे सके! यही है Vision T – एक दमदार और रफ़ SUV, जो Thar.e से प्रेरित है। वहीं Vision SXT उन लोगों के लिए है, जिन्हें सफर सिर्फ सफर नहीं बल्कि एक अनुभव चाहिए। पिक-अप स्टाइल, मजबूत डिज़ाइन और लंबी यात्राओं के लिए पूरी तैयारी – ये कॉन्सेप्ट हर एडवेंचरर का सपना लगती है।

Vision S
Mahindra की Scorpio का नाम सुनते ही लोग ताकत और भरोसे के बारे में सोचते हैं। अभी कंपनी ने ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन माना जा रहा है कि यह SUV हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक पावर के साथ आने वाली नई Gen की Scorpio हो सकती है।

Freedom NU प्लेटफ़ॉर्म
इन सभी गाड़ियों की असली ताकत उनका नया प्लेटफ़ॉर्म – Freedom NU है। यही वो टेक्नोलॉजी है, जिस पर महिंद्रा आने वाले सालों में अपने ज्यादातर मॉडल्स बनाएगी। इसे इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि एक ही बेस से डीज़ल, हाइब्रिड और EV – तीनों तरह की गाड़ियाँ तैयार की जा सकें।









