Pallavi Joshi ‘Tanvi Te Great’ से लेकर ‘The Bengal Files’ तक, संवेदनशील किरदारों की दमदार अभिनेत्री

Pallavi Joshi
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Pallavi Joshi आज कल अपने अभिनय के किरदारों को लेकर चर्चा में रहती है क्यों अब वो अभिनय के साथ-साथ निर्माता भी है, अभी हाल ही में Pallavi Joshi Ke Husband के द्वारा निर्देशन में The Bengal Files के Teaser Trailer को लांच किया गया है इसके दौरान बहुत सी घटनाएं घटी जिसके बाद पल्लवी जोशी और उनके पति विवेक अग्निहोत्री फिर से चर्चा में आ गए | 

Pallavi Joshi

फिल्मों और टेलीविजन में सफलता

पल्लवी जोशी ने फिल्मों और टीवी दोनों में अपनी मजबूत पहचान बनाई। “वो चोकरी” (1992) में उनके अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार (स्पेशल जूरी अवॉर्ड) मिला। इसके अलावा “अंधा युद्ध”, “मुजरिम”, और “सौदागर” जैसी फिल्मों में भी वे सराही गईं। टीवी पर “आरोहन”, “अल्पविराम”, और “जस्टुजू” जैसे धारावाहिकों से उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ी।

Pallavi Joshi

Pallavi Joshi निर्माता

अभिनय के अलावा पल्लवी जोशी एक सफल निर्माता भी हैं। अपने पति विवेक अग्निहोत्री के साथ उन्होंने “द ताशकंद फाइल्स”, “द कश्मीर फाइल्स”, और “द वैक्सीन वॉर” जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इन फिल्मों में सामाजिक और ऐतिहासिक विषयों को गहराई से प्रस्तुत किया गया।

Pallavi Joshi

पल्लवी जोशी के अभिनय का जादू

हाल ही में रिलीज हुई “Tanvi The Great” (2025) में पल्लवी ने विद्या रैना नामक मां की संवेदनशील भूमिका निभाई, जिसे खूब सराहना मिली। उनकी आगामी फिल्म “द बंगाल फाइल्स” में वे एक सौ वर्षीया महिला का किरदार निभा रही हैं। इसके लिए उन्होंने महीनों तक स्किन-केयर छोड़कर और प्रॉस्थेटिक मेकअप अपनाकर खुद को पूरी तरह किरदार में ढाला।

Pallavi Joshi

पल्लवी जोशी आज सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों को सिनेमा के ज़रिए आवाज़ देने वाली सशक्त कलाकार हैं।