Oppo K13 Turbo Pro 5G को खासतौर पर गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है। इसमें 6.8-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 1600 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जो स्मूद गेमिंग और क्लियर विजुअल्स का अनुभव देता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर, UFS 4.0 स्टोरेज के साथ मिलता है। गेमर्स के लिए इसमें बिल्ट-इन कूलिंग फैन और वेपोर चैंबर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे लंबे समय में भी परफॉर्मेंस लैग-फ्री रहती है।

- कैमरा सेटअप में 50MP डुअल रियर कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा शामिल है। वहीं पावर के लिए इसमें 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo K13 Turbo Pro 5G की कीमत और ऑफर्स
यह स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है:
- 8GB + 256GB – ₹37,999
- 12GB + 256GB – ₹39,999

Flipkart और Oppo स्टोर पर लॉन्च ऑफर्स भी उपलब्ध हैं। चुनिंदा बैंक कार्ड से खरीदने पर यूज़र्स को ₹3,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद फोन की इफेक्टिव कीमत क्रमशः ₹34,999 और ₹36,999 रह जाएगी।









