Google Pixel 10 Pro Fold 2025 का सबसे एडवांस्ड फोल्डेबल 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनने की पूरी क्षमता रखता है। दमदार प्रोसेसर, प्रीमियम डिजाइन, हाई-क्वालिटी डिस्प्ले, एडवांस कैमरा और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट इसे Samsung Galaxy Z Fold 7 और अन्य फोल्डेबल डिवाइस के लिए सीधा चैलेंज बनाता है।

डिस्प्ले और डिजाईन
Pixel 10 Pro Fold में 6.4-इंच OLED Actua कवर डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस देता है। अंदर खुलने पर 8-इंच OLED Super Actua Flex फोल्डेबल डिस्प्ले मिलता है, जिसमें HDR सपोर्ट और 1-120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट है। इसका प्रीमियम डिजाइन न सिर्फ देखने में शानदार है बल्कि IP68 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के साथ आता है जो फोल्डेबल फोन में पहली बार देखने को मिल रहा है।

Google Pixel 10 Pro Fold Specifications
यह स्मार्टफोन Google का नया Tensor G5 Processor (3nm टेक्नोलॉजी) के साथ आता है, जो AI-पावर्ड परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी एफिशिएंसी देता है। इसमें 16GB LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज (256GB, 512GB, 1TB) के विकल्प हैं। Titan M2 सिक्योरिटी चिप यूज़र डेटा को प्रोटेक्ट करती है।
यह डिवाइस Android 16 OS पर चलता है और 7 साल का OS एवं सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट करता है।

कैमरा फीचर
Pixel 10 Pro Fold में 48MP मेन कैमरा, 10.5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10.8MP टेलीफोटो लेंस है, जिसमें 5× ऑप्टिकल ज़ूम मिलता है। फ्रंट में 10MP कैमरा अंदर और बाहर दोनों जगह मौजूद है। वीडियो रिकॉर्डिंग में यह 4K @60FPS, HDR10+, Video Boost और Audio Magic Eraser जैसे फीचर्स देता है, जिससे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का अनुभव प्रोफेशनल लेवल का हो जाता है।

बैटरी और मुख्य फीचर
इसमें 5,015mAh बैटरी है जो सामान्य उपयोग में 24 घंटे और पावर सेविंग मोड में 72 घंटे तक चल सकती है। 30W USB-C PPS फास्ट चार्जिंग और Qi2 वायरलेस चार्जिंग (15W) का सपोर्ट भी मौजूद है। Wi-Fi 7, Bluetooth v6, NFC, UWB जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शंस इसे एक फ्यूचर-रेडी डिवाइस बनाते हैं।
Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत
भारत में Google Pixel 10 Pro Fold की शुरुआती कीमत लगभग ₹1,72,999 (256GB वेरिएंट) रहने का अनुमान है। 20 अगस्त 2025 को लॉन्च के बाद 21 अगस्त से इसके प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं। यह Moonstone और Jade कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।









