इस स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर अगर आप घर पर बैठकर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो सिर्फ टाइमपास न हो, तो जॉन अब्राहम की “Tehran” आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यह सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि 2012 में दिल्ली, त्बिलिसी और बैंकॉक में हुए असली हमलों से प्रेरित कहानी है। मतलब, यहां आपको ड्रामा भी मिलेगा, सस्पेंस भी और वो रियल-लाइफ कनेक्शन जो फिल्म को और असरदार बना देता है।

Tehran जॉन अब्राहम का स्पाय रोल
जॉन को हमने कई दमदार किरदारों में देखा है, लेकिन तेहरान में उनका रोल थोड़ा अलग है। यहां वो एक ऐसे जासूस हैं जो मिशन के बीच अकेला पड़ जाता है अब न उसके पास टीम है, न बैकअप। बस है तो उसका दिमाग, हथियार और इरादा। कहानी आपको विदेशी लोकेशन्स, खतरनाक मिशनों और चालाक दुश्मनों के बीच ले जाएगी, जहां हर कदम पर दांव बड़ा है।
थिएटर नहीं, लेकिन घर बैठे आनंद ले सकते है
दिलचस्प बात ये है कि इतनी मजबूत कहानी और स्टार पावर के बावजूद फिल्म थिएटर में नहीं आई। वजह? इसका राजनीतिक बैकग्राउंड, जिसमें ईरान-इज़राइल-भारत का संवेदनशील पहलू जुड़ा है। लेकिन अच्छी बात ये रही कि ZEE5 ने इसे सीधा OTT पर लाकर हमारे लिए आसान बना दिया। तो अब न टिकट की चिंता, न टाइमिंग का झंझट , बस पॉपकॉर्न बनाइए, सोफे पर बैठिए और Tehran की जासूसी दुनिया में खो जाइए।









