Anurag Thakur का बड़ा आरोप: कांग्रेस पर चुनावी धांधली और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के संगीन दावे

Anurag Thakur
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Anurag Thakur भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और सांसद ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी चुनावी हार के बाद हमेशा ईवीएम, चुनाव आयोग और अन्य संस्थाओं को बदनाम करने की कोशिश करती है। ठाकुर ने कहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करते रहे  यानी गलती अपनी होते हुए भी कांग्रेस दूसरों को दोष देती है।

Anurag Thakur का 1952 में डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराने का आरोप

Anurag Thakur

Anurag Thakur ने ऐतिहासिक उदाहरण देते हुए दावा किया कि 1952 के पहले आम चुनाव में कांग्रेस और CPI ने मिलकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को हराने की साज़िश रची। उन्होंने कहा कि उस चुनाव में 74,333 वोट रद्द कर दिए गए, जबकि अंबेडकर सिर्फ 14,561 वोटों से हारे थे। ठाकुर के अनुसार, “यही से चुनावी धांधली की शुरुआत हुई थी।”

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का दावा

Anurag Thakur

Anurag Thakur ने कहा कि वायनाड, रायबरेली और डायमंड हार्बर जैसी सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़े गए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रायबरेली में एक ही घर से 47 वोटर रजिस्टर्ड हैं, जो साफ तौर पर चुनावी गड़बड़ी का सबूत है।

सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट में नाम पर सवाल

Anurag Thakur

BJP नेता ने यह भी आरोप लगाया कि सोनिया गांधी का नाम 1980 से पहले ही वोटर लिस्ट में दर्ज कर दिया गया था, जबकि उस समय तक उन्हें भारतीय नागरिकता भी प्राप्त नहीं हुई थी। ठाकुर ने कहा, “1946 में इटली में जन्म लेने वाली सोनिया जी का नाम भारतीय वोटर लिस्ट में कैसे आ गया?”

कांग्रेस पर पलटवार

अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के हालिया बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस “बवंडर” नहीं, बल्कि “ब्लंडर” है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अपनी हार के असली कारणों पर ध्यान देना चाहिए, न कि बार-बार चुनाव आयोग और EVM को कटघरे में खड़ा करना चाहिए।