Coolie first review तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर है। रिलीज़ से पहले ही इस फिल्म की पहली समीक्षा सामने आ चुकी है, जिसने फैंस की उम्मीदों को कई गुना बढ़ा दिया है।
Coolie first review उधयनिधि स्टालिन की प्रतिक्रिया

Coolie first review तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और अभिनेता-निर्माता उधयनिधि स्टालिन ने फिल्म देखकर इसे “पावर-पैक्ड मास एंटरटेनर” करार दिया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म रजनीकांत के 50 साल के शानदार करियर को एक भव्य श्रद्धांजलि है और दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आएगी।
सोशल मीडिया पर ‘फेस्टिवल वाइब’

Coolie first review पहली स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया पर #Coolie ट्रेंड कर रहा है। फैंस का कहना है कि फिल्म का पहला हाफ धुआंधार है, जबकि क्लाइमेक्स तक स्क्रीन पर ‘फेस्टिवल’ का माहौल बना रहता है। नागार्जुन बतौर विलेन कहानी की रीढ़ माने जा रहे हैं, अनिरुद्ध रविचंदर का म्यूजिक खास आकर्षण है। कुछ समीक्षाओं में फिल्म की हिंसा को जरूरत से ज्यादा बताया गया, लेकिन ज्यादातर दर्शक इसे 4 से 4.5 स्टार दे रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस बुकिंग रिकॉर्ड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कूली की अग्रिम बुकिंग ₹50 करोड़ से ज्यादा की हो चुकी है। रिलीज़ के पहले दिन ही इसे रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग मिलने की संभावना है, भले ही इसकी टक्कर वॉर 2 जैसी बड़ी फिल्म से हो रही है। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत ने प्रीव्यू शो देखने के बाद कहा – “यह रजनीकांत के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है।”उन्होंने फिल्म की कहानी, विजुअल्स और रजनीकांत के स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की।









