Sara Ali Khan के 30 वें बर्थडे पर वायरल हुई बचपन की तस्वीर, दिल छू लेने वाला बैकस्टोरी

Sara Ali Khan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Sara Ali Khan आज अपने जन्मदिन पर सुर्खियों में हैं। फिल्मों के अलावा सारा अपने सरल स्वभाव और परिवार के साथ मजबूत रिश्तों के लिए भी जानी जाती हैं। इस खास मौके पर उनकी बचपन की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने करीना कपूर खान के असोक़ा (2001) फिल्म वाले लुक को हू-ब-हू कॉपी किया था।

 Sara Ali Khan पहचान से पहले इंसानियत

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan आज अपने जन्मदिन पर सुर्खियों में हैं


 Sara Ali Khan का मानना है कि धर्म, जाति या खानदान से पहले इंसानियत मायने रखती है। उन्होंने एक बार बताया कि जब उन्होंने अपनी मां अमृता सिंह से पूछा, “मैं क्या हूं?” तो जवाब मिला “तुम भारतीय हो”। यह सोच उन्हें हमेशा ज़मीन से जोड़े रखती है। राजघराने और फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद सारा अपने संस्कारों और भारतीय मूल्यों को सबसे ऊपर रखती हैं। यही उन्हें अलग पहचान दिलाते हैं।


 आलोचना से मजबूत बनो

Sara Ali Khan
Sara Ali Khan आज अपने जन्मदिन पर सुर्खियों में हैं

सोशल मीडिया ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना सारा ने मजबूती से किया है। उनका कहना है कि नकारात्मक बातों पर ध्यान देने से बेहतर है, खुद पर और अपने काम पर फोकस करना। सारा नियमित रूप से मेडिटेशन करती हैं। उनके अनुसार, परेशान करने वाले विचार बादलों की तरह होते हैं आते हैं और चले जाते हैं।