Samsung अपनी Galaxy A सीरीज़ में नया सदस्य Samsung Galaxy A17 5G ला रहा है। कंपनी ने भारत में अपने आधिकारिक पेज पर इस स्मार्टफोन को लिस्ट कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि इसका लॉन्च जल्द ही होने वाला है। इतना ही नहीं, यूके और रूस में भी इसका पेज लाइव हो चुका है, जिससे इसके वैश्विक लॉन्च की संभावना और मजबूत हो गई है।

बैटरी और चार्जिंग में पावरफुल कॉम्बिनेशन
Galaxy A17 5G में लगभग 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जिससे कम समय में बैटरी फुल चार्ज हो सकेगी। यह फीचर खासकर उन यूज़र्स के लिए उपयोगी है जो दिनभर फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

OIS के साथ 50MP कैमरा
इस स्मार्टफोन का सबसे खास फीचर है इसका 50MP का मुख्य कैमरा, जिसमें Optical Image Stabilization (OIS) दिया गया है। यह फीचर आमतौर पर फ्लैगशिप फोन्स में देखने को मिलता है और कम रोशनी या चलते समय भी साफ़ और स्थिर तस्वीरें लेने में मदद करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो सेंसर भी दिए जाने की संभावना है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर

Galaxy A17 5G में 6.5 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेज़ॉल्यूशन FHD+ होगा और रिफ्रेश रेट 90Hz या 120Hz हो सकता है। प्रोसेसर के तौर पर 5G मॉडल में Exynos 1330 और 4G वेरिएंट में MediaTek Helio G99 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ 4GB से 8GB रैम और 128GB से 256GB तक की स्टोरेज मिलेगी, जिसे माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकेगा।
सॉफ्टवेयर और अपडेट सपोर्ट
यह फोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलेगा और कंपनी इसे 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकती है। यह लंबा अपडेट सपोर्ट मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ी बात है।

Galaxy A17 5G कीमत
लीक्स के अनुसार, इसकी शुरुआती कीमत यूरोप में लगभग €170 (करीब ₹15,500) हो सकती है। भारत में कीमत लॉन्च के समय कंफर्म होगी, लेकिन उम्मीद है कि यह बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प साबित होगा।









