Shai Hope 120 : 34 साल बाद कैरेबियाई टीम की ऐतिहासिक सीरीज जीत, पाकिस्तान 92 रन पर ढेर

Shai Hope 120
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Shai Hope 120 नाबाद शतक लगाया , वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को तीसरे और निर्णायक वनडे में 202 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही कैरेबियाई टीम ने 34 साल बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीती। मैच में कप्तान शाई होप और तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

Shai Hope 120 की तूफानी पारी

Shai Hope 120
Shai Hope 120 नाबाद शतक लगाया

वेस्टइंडीज के कप्तान Shai Hope 120 रन की नाबाद पारी 94 गेंदों में खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स (24 गेंदों में नाबाद 43 रन) के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्कोर 294/6 तक पहुंचाया।

पाकिस्तान की शर्मनाक बल्लेबाजी

Shai Hope 120
Shai Hope 120 नाबाद शतक लगाया

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 29.2 ओवर में मात्र 92 रन पर सिमट गई। पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान बाबर आज़म सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए और उनका शतक का सूखा अब 72 पारियों तक पहुंच गया।

जेडन सील्स का करिश्माई स्पेल

Shai Hope 120 नाबाद शतक लगाया

तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने अपने करियर का बेस्ट प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट महज 18 रन देकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। यह वेस्टइंडीज की ओर से वनडे में तीसरा सबसे बेहतरीन गेंदबाजी आंकड़ा है और पाकिस्तान के खिलाफ अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।

34 साल पुराना इंतज़ार खत्म

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ 1991 के बाद पहली बार वनडे सीरीज पर कब्जा किया। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह एक यादगार पल बन गया, जबकि पाकिस्तान के लिए यह हार गहरी निराशा लेकर आई। सोशल मीडिया पर फैन्स ने टीम के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई और बदलाव की मांग की।