Akhilesh Yadav का दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन नई दिल्ली में 11 अगस्त 2025 को विपक्षी गठबंधन INDIA Bloc के सांसदों ने चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध बिहार में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर था, जिसमें विपक्ष ने बड़े पैमाने पर वोट में हेरफेर के आरोप लगाए।
Akhilesh Yadav बैरिकेड कूदते नज़र आए

जैसे ही दिल्ली पुलिस ने संसद से चुनाव आयोग की ओर बढ़ रहे नेताओं को रोकने की कोशिश की, समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने बिना रुके पुलिस बैरिकेड को कूदकर पार कर लिया। यह नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया।
राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित कई नेता हिरासत में
संघर्ष की पहचान — रुकना नहीं, टकराना है!
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) August 11, 2025
जब हक़ की आवाज़ रोकने को बैरिकेड खड़े हों,
तो समाजवादी पीछे नहीं हटते — बैरिकेड तोड़ते हैं, कूदते हैं, ललकारते हैं!
आज अखिलेश यादव जी की छलांग सिर्फ़ लोहे पर नहीं थी,
ये छलांग थी लोकतंत्र बचाने की कसम पर! pic.twitter.com/BXwt7c5i8f
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस और विपक्षी नेताओं के बीच खींचतान के कारण माहौल काफी गर्म हो गया।

विपक्ष का आरोप और सरकार की चुप्पी

विपक्ष का कहना है कि बिहार में SIR प्रक्रिया के जरिए मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की ओर से इस पर अब तक कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है। प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद मिताली बाग घायल हो गईं वहीं, टीएमसी की ही सांसद महुआ मोइत्रा पुलिस वैन में बेहोश हो गईं, जिसके बाद उन्हें भी इलाज के लिए ले जाया गया।









