Pakistan सेना प्रमुख आसिम मुनीर का भारत को धमकी भरा बयान, बोले – जमनगर रिफाइनरी भी बनेगी निशाना

Pakistan
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2025 – Pakistan के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने भारत के खिलाफ एक और विवादित और उकसाने वाला बयान देकर तनाव बढ़ा दिया है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी भविष्य के संघर्ष में पाकिस्तान की मिसाइलें गुजरात स्थित रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की जमनगर रिफाइनरी को निशाना बना सकती हैं। यह रिफाइनरी दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-साइट ऑयल रिफाइनरी है और भारत की कुल रिफाइनिंग क्षमता का लगभग 12% अकेले संभालती है।

Pakistan सेना प्रमुख का जमनगर रिफाइनरी पर क्यों निशाना

Pakistan
Pakistan के सेना प्रमुख मुनीर ने अपने बयान में एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया,

Pakistan के सेना प्रमुख मुनीर ने अपने बयान में एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें मुकेश अंबानी की तस्वीर और कुरान की सूरह अल-फील की आयत का जिक्र था। उनका संकेत साफ था कि भारत के आर्थिक ढांचे को नुकसान पहुँचाकर उसे कमजोर किया जा सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की धमकियां केवल भारत की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की कोशिश हैं।

Pakistan सेना प्रमुख अमेरिका यात्रा में दिए विवादित बयान

Pakistan
Pakistan के सेना प्रमुख मुनीर ने अपने बयान में एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया,

अमेरिका दौरे के दौरान मुनीर ने कई और चौंकाने वाले बयान दिए, जिनमें शामिल हैं: भारत द्वारा पानी के प्रवाह पर असर डालने वाली किसी भी परियोजना के जवाब में बांधों को मिसाइलों से उड़ाने की धमकी। परमाणु हमले का संकेत देते हुए कहा – “अगर हम डूबेंगे, तो आधी दुनिया को साथ लेकर डूबेंगे”। भारत और Pakistan  की तुलना करते हुए कहा – “भारत एक चमचमाती मर्सिडीज है और पाकिस्तान एक डंप ट्रक, लेकिन टक्कर में मर्सिडीज का ही ज्यादा नुकसान होगा।”

भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

Pakistan
Pakistan के सेना प्रमुख मुनीर ने अपने बयान में एक सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया,

भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने आसिम मुनीर के बयानों को “परमाणु धमकी की राजनीति” करार देते हुए कड़ी निंदा की। MEA ने पाकिस्तान को “एक गैर-जिम्मेदार परमाणु संपन्न राज्य” बताया और कहा कि यह बयानों का पैटर्न पाकिस्तान की पुरानी आदत है। भारत ने साफ किया कि देश की सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

रणनीतिक महत्व

जमनगर रिफाइनरी भारत की ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा केंद्र है, जहां प्रतिदिन 1.24 मिलियन बैरल से अधिक कच्चे तेल का प्रसंस्करण होता है। यह न केवल घरेलू जरूरतें पूरी करती है बल्कि कई देशों को पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात भी करती है। ऐसे में पाकिस्तान की यह धमकी सिर्फ सैन्य नहीं बल्कि आर्थिक युद्ध का संकेत भी है।