Samsung Galaxy S26 Ultra ,feature leaks,60W चार्जिंग, सुपरफास्ट RAM और लो-लाइट कैमरे का दमदार कॉम्बो

Samsung Galaxy S26 Series
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सैमसंग का अगला फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra कई बड़े बदलावों के साथ टेक वर्ल्ड में धमाल मचाने वाला है। इस स्मार्टफोन में ऐसे अपग्रेड दिए गए हैं, जो न सिर्फ़ परफॉर्मेंस को तेज़ बनाएंगे बल्कि चार्जिंग और फोटोग्राफी को भी नए स्तर पर ले जाएंगे।

Galaxy S26 Ultra

तेज़ RAM से और भी स्मूथ परफॉर्मेंस

लीक्स के मुताबिक S26 Ultra में LPDDR5X RAM का इस्तेमाल होगा, जो 10.7 Gbps तक डेटा ट्रांसफ़र कर सकती है। यह पिछले मॉडल की 8.5 Gbps स्पीड से करीब 25% तेज़ है। इसका फायदा आपको होगा-ऐप्स जल्दी खुलेंगे, गेमिंग स्मूथ होगी और मल्टीटास्किंग के दौरान कोई लैग महसूस नहीं होगा।

Galaxy S26 Ultra चार्जिंग 

Galaxy S26 Ultra

सैमसंग इस बार पावर डिलीवरी में भी बड़ा कदम उठा रहा है। Galaxy S26 Ultra में 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे बैटरी को 30 मिनट से भी कम समय में 75–80% तक चार्ज किया जा सकेगा। कुछ रिपोर्ट्स तो यह भी कह रही हैं कि सही परिस्थितियों में 90% तक बैटरी भर सकती है। इसका मतलब है कि लंबे चार्जिंग सेशन अब बीते दिनों की बात होंगे।

कम रोशनी में भी कमाल का कैमरा

Galaxy S26 Ultra

फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए S26 Ultra में खास तोहफ़ा होगा – 200MP ISOCELL HP2+ मुख्य कैमरा सेंसर। इसके साथ आने वाला f/1.4 अपर्चर ज्यादा रोशनी कैप्चर करेगा, जिससे नाइट शॉट्स और कम रोशनी वाली तस्वीरें ज्यादा साफ़ और डिटेल्ड आएंगी।
इसके अलावा प्रो-विज़ुअल इंजन और लेज़र ऑटोफोकस जैसे फीचर्स फोकसिंग की स्पीड और इमेज की क्वालिटी दोनों को और बेहतर बना देंगे।

डिस्क्लेमर: इस लेखमे उपलब्ध जानकारी इंटरनेट पर उपस्थित श्रोतो से ली गयी है , अतः किसी भी spec के बारे में सवयं जरुर जाँच ले |