Shamita Shetty बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने अपना 46वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस खास मौके पर उनकी बड़ी बहन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल और प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों बहनों के साथ बिताए खास पलों की झलक दिखाई दी।

Shamita Shetty के वीडियो में झलकी बहनों की बॉन्डिंग
Shamita Shetty के लिए शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस वीडियो में जिम सेशन्स, ट्रैवल मोमेंट्स, फैशन इवेंट्स और बचपन की यादों तक हर खूबसूरत लम्हा शामिल किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा: “हैप्पी बर्थडे उस शख्स को जो मेरा DNA और मेरे सारे सीक्रेट्स शेयर करती है! मेरी टुंकी, तुम्हारे सारे सपने पूरे हों। हम तुम्हें हमेशा और हर हाल में प्यार करेंगे। जो भी हो, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं।”
शमिता का प्यारा रिप्लाई
शमिता शेट्टी ने बहन के इस इमोशनल पोस्ट पर संक्षेप में जवाब देते हुए लिखा— “लव यू मुनकी।” इस छोटे लेकिन दिल को छू लेने वाले रिप्लाई से उनकी गहरी बहन वाली बॉन्डिंग साफ झलक रही थी।

राज कुंद्रा का मजेदार अंदाज़
शिल्पा के पति राज कुंद्रा ने भी शमिता को मजेदार तरीके से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक वीडियो में मजाकिया अंदाज में “हैप्पी बर्थडे” गाया और लिखा: “हैप्पी बर्थडे मेरी प्यारी साली। उम्मीद है मेरी बेसुरी आवाज में गाए गए ये शब्द जल्द सच हों। योग्य कुंवारे, कृपया अपने सिक्स-पैक की फोटो डायरेक्ट शमिता को DM करें।”









