Uttarkashi ( उत्तरकाशी ) में तबाही
उत्तराखंड के Uttarkashi ( उत्तरकाशी ) जिले के धराली गांव में अचानक बादल फटने से भीषण बाढ़ आ गई। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की मौत हो गई और लगभग 100 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ के चलते कई घर, होटल और होमस्टे बह गए, जिससे पूरा गांव खौफ के साए में आ गया।
वीडियो में देखा गया कि लोग चीखते-चिल्लाते सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए, जबकि बाढ़ का तेज बहाव घरों को जड़ से उखाड़ ले गया। स्थानीय प्रशासन, SDRF, NDRF और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थिति की निगरानी का भरोसा दिलाया है।
- विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और बेतरतीब निर्माण कार्य ऐसी आपदाओं की तीव्रता को बढ़ा रहे हैं। लोगों से अपील की गई है कि नदी किनारे से दूर रहें और प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें।
यह हादसा इतना भयावह था की देखने वालो के रोंगटे खड़े हो गए और जिन्होंने भी इस विडियो को देखा है वो डरका अनुभव कर रहे है और विडियो के अनुसार इस हादसे में फसे लोगो के दर्द को महसूस कर सकते है यह एक भयावह मंजर था uttarakhand के Uttarkashi ( उत्तरकाशी ) के लिए ,हम सभी कामना करते है की बचे हुए लोग सुरक्षित हो |









