161KM रेंज वाला Ather 450S (3.7kWh) कीमत ₹1.45 लाख से शुरू, दमदार फीचर्स के साथ बड़ी बैटरी 

Ather 450S
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Ather Energy ने अपनी Ather 450S स्कूटर की नई वैरिएंट लॉन्च की है, जिसमें अब 3.7 kWh की बड़ी बैटरी और 161 किमी की रेंज दी गई है। जो इसे सेगमेंट की बेहतरीन बाइक बनाता है Ather ये बदलाव करके सबको एक चैलेन्ज दिया है |

Ather 450S

Ather 450S रेंज

नया 3.7 kWh बैटरी पैक अब IDC‑प्रमाणित 161 किमी की रेंज प्रदान करता है, जबकि पुराने 2.9 kWh वेरिएंट की रेंज लगभग 115 किमी थी। इस तरह यह 450X वैरिएंट के बराबर रेंज देने वाले वैरिएंट की श्रेणी में आता है।

परफॉरमेंस और राइड मोड्स

Ather 450S

इस वेरिएंट में परफॉरमेंस वही रखा गया है 5.4 kW मोटर, 22 Nm टॉर्क, जिससे 0–40 किमी/घंटा ~3.9 सेकेंड में और अधिकतम गति ~90 किमी/घंटा । साथ ही इसमें चार राइड‑मोड्स मिलते हैं: Smart Eco, Eco, Ride, और Sport ।जो इसे प्रत्येक स्थिति में चलने के लिए बेहतर बनाते है |

डिज़ाइन और स्मार्ट फीचर्स

इसमें 7‑इंच DeepView डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न‑बाय‑टर्न नेविगेशन, और OTA अपडेट्स दिए गए हैं । सुरक्षा टेक्नॉलजी में शामिल हैं: AutoHold, Fall Safe, Emergency Stop Signal, Alexa इंटीग्रेशन, Theft/ Tow Alerts आदि।

चार्जिंग और वॉरंटी

अगर आप घर पर चार्जिंग करते है तो  0–80 % बैटरी चार्जिंग लगभग 4.5 घंटे में हो जाता है, साथ ही Ather Grid नेटवर्क के माध्यम से भी इसको आशानी से चार्ज किया जा सकता है |  

Ather 450S
  • वारंटी Ather की 8 साल या 80,000 किमी तक, जिसमें बैटरी की कम से कम 70 % सेहत सुनिश्चित की जाती है 

कीमत 

Ather 450S 3.7 kWh वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें शहर के हिसाब से थोड़ी अलग हैं। बेंगलुरु में इसकी कीमत ₹1,45,999 रखी गई है, जबकि दिल्ली में यह ₹1,48,047 में उपलब्ध है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत ₹1,48,258 है, और चेन्नई में यह स्कूटर ₹1,47,312 में खरीदी जा सकती है। ये कीमतें लगभग अनुमानित हैं और राज्य सरकार की सब्सिडी तथा टैक्स नियमों के अनुसार थोड़ी-बहुत बदल सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में उपलब्ध जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध श्रोतो से ली गयी है , अतः बाइक को खरीदने से पहले अपने नजदीकी शोरूम में जाकर जरुर पता करे |