MrBeast (Jimmy Donaldson) ने 400 मिलियन सब्सक्राइबर्स की उपलब्धि प्राप्त कर भारत की T-Series समेत सभी व्यक्तिगत YouTube क्रिएटर्स को पीछे छोड़ते हुए पहला व्यक्ति बने | YouTube ने इस ऐतिहासिक सफलता को मनाने के लिए उन्हें 400 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाला कस्टम प्लेबटन प्रदान किया | हालांकि, इस कस्टम प्लेबटन का डिज़ाइन कुछ प्रशंसकों को अधूरा और “AI-generated” जैसा लगा, जिससे आलोचनाओं की भी बाढ़ आ गई |
MrBeast ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले अकेले चैनल
MrBeast मुख्य YouTube चैनल पर 1 जून 2025 को 400 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हो गए। इस उपलब्धि के लिए YouTube ने उन्हें एक विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया 400 M प्लेबटन दिया। इसके साथ ही, यह पूरी घटना YouTube इतिहास की एक बड़ी और प्रतीकात्मक घटना बनी।
कैसे मिला 400M प्ले बटन

इनको को 400M सब्सक्राइबर्स पूरे होने पर YouTube की ओर से एक कस्टम ट्रॉफी दी गई | यह प्ले बटन पारंपरिक गोल्ड, डायमंड या रूबी प्ले बटन से अलग है | इसका डिज़ाइन भविष्यवादी और मिनिमलिस्टिक है, लेकिन कई फैंस ने इसे “AI-generated” और कम क्रिएटिव बताया। इससे फैन्स में नाराजगी है | ट्रॉफी पर MrBeast के लोगो के साथ 400M का निशान बना हुआ है।
MrBeast की प्रतिक्रिया

इन्होने ने YouTube CEO नील मोहन के साथ फोटो शेयर की, जिसमें वे 400M प्ले बटन पकड़े हुए थे। उन्होंने मजाक में कहा: “यह अब तक की सबसे पागलपन भरी उपलब्धि है! 500M के लिए अब और बड़ा प्ले बटन चाहिए।” कुछ फैंस ने इसे ऐतिहासिक बताया क्योंकि यह पहला मौका है जब किसी YouTuber के लिए अलग से प्ले बटन बना। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि YouTube को इसे ज्यादा प्रीमियम मेटल या डिज़ाइन के साथ पेश करना चाहिए था।
इनके अगले कदम

400M के बाद MrBeast का लक्ष्य अब 500M सब्सक्राइबर्स तक पहुँचना है। वे “Beast Games” शो और Feastables ब्रांड को और विस्तार देने वाले हैं। इसके अलावा वे अपनी चैरिटी “Beast Philanthropy” के जरिए करोड़ों डॉलर दान भी करते रहेंगे।









