OPPO K13 Turbo Pro,120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 8s Gen 4 के साथ पावरफुल फोन

OPPO K13 Turbo Pro
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

OPPO अपनी K‑सीरीज में एक नया स्मार्टफोन OPPO K13 Turbo Pro लॉन्च करने जा रहा है, जो खासतौर पर गेमिंग और हाई‑परफॉर्मेंस उपयोग के लिए डिजाइन किया गया है। चीन में पहले ही इसे लॉन्च किया जा चुका है और अब यह भारत में Flipkart पर लांच होने वाला है। OPPO K13 Turbo Pro एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन है जो हाई परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी, शानदार डिस्प्ले और दमदार कैमरा के साथ आता है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग पसंद करने वाले यूज़र्स के लिए यह फोन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। 

OPPO K13 Turbo Pro

OPPO K13 Turbo Pro बैटरी 

OPPO K13 Turbo Pro में दमदार 7000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे बैटरी मिनटों में फुल चार्ज हो जाती है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर लगा है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग के लिए बहुत ही परफॉर्मेंस फ्रेंडली है। यह गेमिंग के दौरान लैग फ्री परफॉरमेंस देगा |

OPPO K13 Turbo Pro

रैम और स्टोरेज

यह डिवाइस 12GB/16GB RAM और 256GB/512GB UFS 4.0 स्टोरेज विकल्पों में आता है। इसकी स्टोरेज स्पीड इसे और भी स्मूद बनाती है। और गेमिंग के दौरान फ़ोन को स्मूथ चलाती है |  

डिस्प्ले और कैमरा 

फोन में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी 1600 निट्स ब्राइटनेस आउटडोर में भी क्लियर व्यू देती है, और इसमें 50MP का रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी लेंस है। फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

OPPO K13 Turbo Pro
  • फोन में इन-बिल्ट कूलिंग फैन, एयर डक्ट और वेपर चेंबर जैसी तकनीक दी गई है, जो गेमिंग के दौरान फोन को गर्म नहीं होने देती।
  • फोन को IPX6, IPX8 और IPX9 सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।
  • OPPO K13 Turbo Pro में Android 15 आधारित ColorOS 15.0 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है, जो यूज़र को लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर एक्सपीरियंस देता है।

OPPO K13 Turbo Pro कीमत

  • चीन में 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग ₹24,000) है।
  • उच्च वेरिएंट जैसे 16GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB की कीमत क्रमशः CNY 2,199 (≈₹26,400), CNY 2,399 (≈₹28,800) और CNY 2,699 (≈₹32,500) है।
  • भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत की उम्मीद ₹29,000–₹32,000 की दर पर की जा रही है |