Kinetic DX एक शानदार रेट्रो-इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो स्टाइल, रेंज और स्मार्ट फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बो पेश करता है लेकिन इस बार Kinetic ने अपनी DX स्कूटर को नए इलेक्ट्रिक लुक में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹1.11 लाख (एक्स-शोरूम, पुणे) है, जबकि DX+ वेरिएंट ₹1.17 लाख में उपलब्ध है।यह स्कूटी अपने पुराने क्लासिक अंदाज को लेकर वापस आई है |

Kinetic DX बैटरी और रेंज
स्कूटर में 2.6 kWh LFP बैटरी दी गई है। DX वेरिएंट की रेंज 102 किमी और DX+ की रेंज 116 किमी है। क्रूज़ मोड में रेंज 150 किमी तक पहुंच सकती है।
मोटर और स्पीड
Kinetic DX में 4.8 kW की BLDC मोटर दी गई है। DX वेरिएंट की टॉप स्पीड 65 km/h और DX+ की 90 km/h है, जो शहर के ट्रैफिक के लिए पर्याप्त है।

डिज़ाइन और स्टाइल
इस स्कूटर का डिजाइन रेट्रो स्टाइल में है। इसमें मेटल साइड पैनल, LED हेडलैंप, DRL, 12-इंच अलॉय व्हील और 8.8-इंच कलर LCD डिस्प्ले दिया गया है।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
स्कूटर में तीन राइडिंग मोड – Range, Power और Turbo हैं। DX+ में Telekinetic Suite, GPS, वॉयस असिस्टेंट, Find My Kinetic और OTA अपडेट जैसे स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं,जो इस स्कूटी को प्रीमियम बनाते है ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक्स के साथ CBS सिस्टम मिलता है। टेलिस्कोपिक फोर्क और रियर शॉक्स के साथ राइडिंग आरामदायक रहती है।

स्टोरेज और अन्य सुविधाएं
स्कूटर में 37 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है। साथ ही USB चार्जिंग, कीलेस स्टार्ट, बिल्ट-इन स्पीकर और हेल्पलाइन बटन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Kinetic DX को 3 साल / 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे 9 साल / 1 लाख किमी तक बढ़ाया जा सकता है।









