Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में अपना स्पोर्टी और स्टाइलिश स्कूटर Hero Xoom 125 ZX लॉन्च किया है, जो शानदार लुक्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस भी देता है। इसका एक्स-शोरूम प्राइस ₹92,900 है |

Hero xoom 125 zx इंजन
इस स्कूटर में 124.6cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 9.92 PS की पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह CVT ट्रांसमिशन से लैस है और इसकी टॉप स्पीड लगभग 90 km/h तक जाती है। माइलेज करीब 52.8 kmpl तक है, जो इसे डेली राइडिंग के लिए किफायती बनाता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी
Hero Xoom 125 ZX वेरिएंट को आधुनिक यूजर्स को ध्यान में रखते हुए कई स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, यूएसबी चार्जर और बूट लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं जो राइडिंग को और भी सुविधाजनक बनाती हैं।
Xoom 125 ZX डिजाइन

Xoom 125 ZX में 14-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और LED DRLs मौजूद हैं, जो इसके लुक को स्पोर्टी बनाते हैं। इसकी सीट हाइट 777 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 164 mm है, जिससे यह अधिकतर राइडर्स के लिए आरामदायक रहती है।
ब्रेकिंग
इस स्कूटर में फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया गया है। इसके साथ CBS (Combi Braking System) तकनीक मिलती है, जो ब्रेकिंग के समय बेहतर कंट्रोल और संतुलन प्रदान करती है।









