Nari Nari Naduma Murari Movie Review: शर्वानंद की Romantic Comedy क्या दर्शकों का दिल जीत पाई?

Nari Nari Naduma Murari
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की संक्रांति रिलीज़ Nari Nari Naduma Murari (नारी नारी नडुमा मुरारी) एक Romantic Comedy Telugu Movie है, जिसे खास तौर पर Family Audience को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस फिल्म में Sharwanand लीड रोल में नजर आते हैं, जबकि उनके साथ Sakshi Vaidya और Samyuktha Menon फीमेल लीड के तौर पर दिखाई देती हैं। फिल्म का निर्देशन Ram Abbaraju ने किया है, जो पहले भी हल्के-फुल्के एंटरटेनर बना चुके हैं। सवाल यह है कि क्या यह फिल्म आज के दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है?

Nari Nari Naduma Murari

Nari Nari Naduma Murari मूवी स्टोरीलाइन Love Triangle और Confusion से भरी कहानी

फिल्म की कहानी Gautam नाम के एक टैलेंटेड आर्किटेक्ट के किरदार को बखूबी से दिखाती है। गौतम अपनी गर्लफ्रेंड Nithya से बेहद प्यार करता है और उससे शादी करने का सपना देखता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब नित्या के पिता शादी को लेकर एक अनोखी शर्त रखते हैं, जो गौतम की जिंदगी को पूरी तरह उलझा देती है।इसी दौरान गौतम की लाइफ में उसकी पुरानी पहचान Daya की एंट्री होती है। इसके बाद कहानी Love Triangle, गलतफहमियों और Situational Comedy के जरिए आगे बढ़ती है। फिल्म की कहानी नयी नहीं है, लेकिन इसे हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिखाया गया है।

Sharwanand Performance: Comedy में शानदार वापसी

Sharwanand Acting इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत मानी जा सकती है। उन्होंने लंबे समय बाद एक फुल-फ्लेज्ड Comedy Role निभाया है और उनकी Comic Timing कई जगहों पर दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहती है। खासतौर पर उनके एक्सप्रेशंस और डायलॉग डिलीवरी फिल्म को देखने लायक बनाते हैं। हालांकि, कुछ सीन्स में उनका किरदार जरूरत से ज्यादा सिंपल दिखाया गया है, लेकिन फिर भी शर्वानंद अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से फिल्म को बेहतर बनाते हैं।

Female Leads और Supporting Cast का योगदान

Nari Nari Naduma Murari फिल्म में Sakshi Vaidya और Samyuktha Menon दोनों ही शानदार लगती हैं और अपने-अपने किरदारों में ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देती हैं। हालांकि, उनके कैरेक्टर्स को और बेहतरीन किया जा सकता था। Female Characters कहानी में अहम तो हैं, लेकिन दर्शको की माने तो यह उनका बेस्ट नहीं है। वहीं Naresh का सपोर्टिंग रोल फिल्म में जान डाल देता है। उनकी कॉमिक मौजूदगी कई दृश्यों को हाइलाइट बना देती है और थिएटर में हंसी की गूंज सुनाई देती है।

Nari Nari Naduma Murari

Weak Points: जाना-पहचाना Screenplay

Nari Nari Naduma Murari फिल्म की सबसे बड़ी कमजोरी इसका Predictable Screenplay है। कहानी कई बार पहले देखी हुई लगती है और ट्विस्ट्स का अंदाज़ा आसानी से लगाया जा सकता है। इसके अलावा, कुछ कॉमिक सीक्वेंस जरूरत से ज्यादा खींचे गए हैं, जिससे फिल्म दर्शको को एंटरटेन करने में थोड़ी नाकाम रहती है।

देखनी चाहिए या नहीं?

अगर आप Lighthearted Romantic Comedy, Family Entertainer Telugu Movie, और बिना ज्यादा दिमाग लगाए देखने वाली फिल्म की तलाश में हैं, तो Nari Nari Naduma Murari एक One Time Watch Movie साबित हो सकती है। यह फिल्म न तो बहुत यादगार है और न ही पूरी तरह निराश करती है, लेकिन Sharwanand Fans और फैमिली ऑडियंस के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म होने वाली है।