टाटा मोटर्स ने अपनी क्लासिक SUV Tata Sierra को बेहतरीन अपग्रेड के साथ ला रही है , हाल ही में आये इंटीरियर को देखते हुए साफ़ पता चलता है की यह SUV अपने सेगमेंट की सबसे दमदार SUV होने वाली है चाहे वो Exterior से हो या फिर फीचर के मामले में ये नयी TATA Sierra एक शानदार SUV होने वाली है | यह एक ऐसी SUV है जो नॉस्टैल्जिया और मॉडर्निटी के कॉम्बो के साथ आने वाली है। Sierra अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक प्रीमियम, टेक-फॉरवर्ड और रग्ड SUV के तौर पर फिर से उभर कर सामने आती है।

SUV Tata Sierra एक्सटीरियर डिज़ाइन: रेट्रो बॉक्स के साथ नया ट्विस्ट
SUV Tata Sierra की बॉडी डिज़ाइन पुरानी बॉक्सी सिल्हूट को मॉडर्न लुक के साथ प्रस्तुत करती है। फ्रंट में एक बोल्ड पैनल है, जिसमें LED लाइट्स और साफ-सुथरे हेडलैंप्स मौजूद हैं। साइड से इसकी प्रोफ़ाइल मजबूत और रग्ड दिखाई देती है, जिसमें बड़े अलॉय व्हील, स्किड प्लेट और स्टाइलिश डोर हैंडल शामिल हैं। पीछे की तरफ फुल विस्टा LED टेल-लाइट्स और एक यूनिटेड टेलगेट डिज़ाइन इसे एक पावरफुल प्रेजेंस देते हैं।


इंटीरियर और टेक्नॉलॉजी: “Living Room on Wheels” का एक्सपीरियंस
SUV Tata Sierra का इंटीरियर एक प्रीमियम, आरामदायक और टेक-हैवी केबिन पेश करता है। डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का सेटअप है — ड्राइवर के लिए डिस्प्ले, इंसर्टेनमेंट स्क्रीन और दूसरी स्क्रीन आगे के पैसेंजर के लिए। पूरी केबिन में सॉफ्ट-टच मैटेरियल, एम्बिएंट लाइटिंग और कम से कम डिजाइन मौजूद है, जिससे यह बहुत ही स्मूद और शांति वाला एक्सपीरियंस देता है। फीचर्स की लिस्ट में वायरलेस चार्जर, 360-डिग्री कैमरा, पावर एडजस्टेबल सीट्स और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शामिल है।

पावरट्रेन: पेट्रोल, डीजल और EV आप्शन
नई SUV Tata Sierra में तीन पावरट्रेन ऑप्शन हैं: पहला है 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, दूसरा डीजल वर्जन, और अंत में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक (EV) वेरिएंट की संभावना। पेट्रोल इंजन काफी पावरफुल है, और इसे मैन्युअल व ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में लांच किया जाएगा। डीजल वर्जन भी भरोसेमंद और इकॉनोमिक ड्राइविंग देने की क्षमता रखता है। SUV Tata Sierra EV वर्जन आने पर Sierra इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में भी अपनी जगह बना सकती है।

- सुरक्षा को पहली प्राथमिकता देते हुए Sierra में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडास) है, जो ड्राइवर को कई हेल्प प्रदान करता है। इसके साथ 360-डिग्री कैमरा और मल्टीपल एयरबैग्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, कनेक्टेड-कार फीचर्स हैं, जिससे ड्राइविंग स्मार्ट और सुरक्षित दोनों हो जाती है।
2025 SUV Tata Sierra लॉन्च और कीमत
SUV Tata Sierra की नई जनरेशन का मार्केट में लांच 25 नवंबर, 2025 को होना है। शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत का अनुमान लगभग ₹11 लाख के करीब है, लेकिन यह मॉडल वेरिएंट और विकल्पों के हिसाब से ऊपर की ओर भी जा सकती है।









