2025 Renault Kiger facelift अपने दमदार फीचर ,नए कलर और अपने कीमत के बजह से सबका ध्यान खीच रही है। यह SUV अब सिर्फ किफायती ही नहीं बल्कि पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और सुरक्षित हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत ₹6.29 लाख है और टॉप मॉडल की कीमत ₹11.29 लाख तक जाती है।

डिजाइन में स्पोर्टी टच और नए रंग
नया Kiger facelift सामने से और ज्यादा दमदार दिखता है। इसमें अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, LED DRLs के साथ शार्प हेडलैम्प्स और बेहतरीन बम्पर डिज़ाइन दिया गया है। 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। खास बात यह है कि इसमें Oasis Yellow और Shadow Grey जैसे नए शेड्स भी मिलते हैं, जो इसे और बेहतर बनाते हैं।

केबिन हुआ और ज्यादा प्रीमियम
Renault Kiger facelift 2025 के इंटीरियर में हर जगह आराम और टेक्नोलॉजी का फील दिया गया है। नई ड्यूल-टोन थीम, वेंटिलेटेड सीटें और 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग सीटें केबिन को ज्यादा प्रैक्टिकल बनाती हैं। 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम अब भी है, लेकिन इसके साथ wireless Android Auto, Apple CarPlay और 6-स्पीकर Arkamys साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं इसे और एडवांस बनाती हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसी खूबियाँ भी दी गई हैं।
सेफ्टी और परफॉर्मेंस का भरोसा
सुरक्षा के मामले में Renault ने इस बार कोई समझौता नहीं किया है। अब हर वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। साथ ही ESP, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ISOFIX और TPMS जैसे 21 सुरक्षा फीचर्स भी शामिल हैं। इंजन लाइनअप में दो विकल्प मौजूद हैं –
- 1.0-लीटर नॉर्मल पेट्रोल (71hp) – मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ।
- 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (100hp) – मैनुअल और CVT के साथ।
दोनों इंजन E20 फ्यूल रेडी हैं और चाहें तो CNG रेट्रोफिट का भी विकल्प उपलब्ध है।

2025 Renault Kiger facelift Price (कीमत) और वेरिएंट
नई Kiger facelift को चार वेरिएंट्स – Authentic, Evolution, Techno और Emotion में पेश किया गया है। इसकी प्राइस रेंज ₹6.29 लाख से ₹11.29 लाख तक जाती है। यह SUV सीधे तौर पर Hyundai Venue, Kia Sonet और Nissan Magnite जैसी कारों को चुनौती देती है।









