2025 Mahindra Thar 3-Door: दमदार SUV नए अंदाज़ और फीचर्स के साथ लॉन्च

2025 Mahindra Thar
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Mahindra ने अपनी आइकॉनिक SUV 2025 Mahindra Thar का 3-Door वर्ज़न लॉन्च कर दिया है। ऑफ – रोडिंग वाली यह गाड़ी अब और भी शानदार डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ लांच की गई है। नई Thar न सिर्फ रग्डनेस को बरकरार रखती है बल्कि इसमें आराम और टेक्नोलॉजी का भी शानदार कॉम्बो देखने को मिलता है।

2025 Mahindra Thar

2025 Mahindra Thar Design और Exterior

डिज़ाइन के मामले में 2025 Mahindra Thar facelift में कई बेहतरीन बदलाव किए गए हैं।

  • नया बॉडी-कलर फ्रंट ग्रिल और सिल्वर ट्रिम के साथ फ्रंट व रियर बंपर SUV को मॉडर्न टच देते हैं।
  • गाड़ी में अब दो नए कलर ऑप्शन मिलते हैं – Tango Red और Battleship Grey, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।
  • रियर सेक्शन में पार्किंग कैमरा, वॉशर और वाइपर जोड़े गए हैं, जिससे सुविधा और बढ़ गई है।
  • साथ ही फ्यूल लिड को अब अंदर से खोलने का विकल्प भी दिया गया है।

2025 Mahindra Thar Interior और Features

नई Mahindra Thar 2025 interior पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और एडवांस बनाया गया है।

2025 Mahindra Thar
  • डैशबोर्ड पर अब 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है।
  • इसमें Adventure Stats फीचर मौजूद है, जिसमें ऊँचाई, बैंक एंगल, पिच और यॉ जैसे ऑफ-रोड पैरामीटर्स की जानकारी मिलती है।
  • पावर विंडो कंट्रोल अब डोर पैनल्स पर दिए गए हैं।
  • A-पिलर पर ग्रैब हैंडल और ड्राइवर के लिए स्लाइडिंग आर्मरेस्ट जोड़ा गया है।
  • रियर पैसेंजर्स की सुविधा के लिए अब AC वेंट्स भी दिए गए हैं।

Mahindra Thar 2025 Off-Road Capabilities

भले ही डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हैं, लेकिन मैकेनिकल लेवल पर यह SUV वही भरोसेमंद परफॉर्मेंस देती है जिसके लिए Mahindra Thar SUV जानी जाती है। इसका मजबूत सस्पेंशन और 4WD सिस्टम इसे हर तरह की कठिन सड़कों और पहाड़ी इलाकों के लिए बेहतरीन बनाता है।

2025 Mahindra Thar

Mahindra Thar 3-Door 2025 

नई Mahindra Thar 3-Door 2025 ग्राहकों को आधुनिक फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और दमदार एक्सटीरियर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देती है। हालांकि इसमें 360° कैमरा या वेंटिलेटेड सीट जैसे हाई-एंड फीचर्स अभी भी नहीं मिले हैं, लेकिन अपनी पावरफुल इंजन लाइनअप, एडवांस टेक्नोलॉजी और क्लासिक ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के चलते यह SUV युवाओं और एडवेंचर लवर्स की पहली पसंद बनने वाली है।

2025 Mahindra Thar

Mahindra Thar 2025 Price और Variants

नई Mahindra Thar 3-Door price की शुरुआत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) से होती है। कंपनी ने इसे कई वैरिएंट्स और इंजन ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया है ताकि ग्राहक अपनी ज़रूरत और बजट के हिसाब से चुन सकें। इसमें 1.5L डीज़ल, 2.2L डीज़ल और 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। गाड़ी 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों में उपलब्ध है।